शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

ठाणे में 'महाभारत' का शो २३ नवम्बर को शाम ७ बजे

मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित मेगा प्ले 'महाभारत' का ठाणे में जय हिन्द अभियान द्वारा 23 नवम्बर को मंचन किया जाएगा। जय हिन्द अभियान के संचालक श्री गोपाल सिंह ने बताया कि जय हिन्द अभियान देश के क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिलवाने का प्रयास कर रहा है। जय हिन्द अभियान द्वारा ठाणे में पहली बार इस मेगा नाटक का मंचन होने जा रहा है। २३ नवम्बर को शाम ७ बजे डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह हीरानंदानी मीडोज ठाणे वेस्ट में शो होने जा रहा है। फेलिसिटी थियेटर द्वारा प्रोड्युस इस नाटक के रायटर डायरेक्टर पुनीत इस्सर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें