रविवार, 1 मार्च 2020

19 वें ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन ऐंड स्टेज अवार्ड में लगा फिल्म और टीवी सितारों का जमावड़ा

ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन ऐंड स्टेज अवार्ड में हर साल बड़े बड़े स्टार शामिल होते हैं। लगभग दो दशक से हर साल गुजराती फिल्म के कलाकारों और टेक्नीशियंस को अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। 19 वे अवार्ड का आयोजन मुंबई के ट्यूलिप स्टार होटल में किया गया तो यहां फिल्मी सितारों, मीडिया कर्मियों की भारी संख्या मौजूद थी। इस अवॉर्ड फंक्शन में हजारों लोग शरीक हुए। ट्रांसमीडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जस्मिन शाह ये अवार्ड पिछले 19 वर्षों से बड़े भव्य तरीके से करते आ रहे हैं।

19 वें गुजराती फिल्म ऐंड टीवी अवॉर्ड्स में लीजेंड एक्ट्रेस बिंदु, एक्ट्रेस डेज़ी शाह, निर्माता आनंद पंडित, अनूप जलोटा, दीपशिखा नागपाल, सिंगर भूमि त्रिवेदी इत्यादि ने शिरकत की।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ 'जय हो' में स्क्रीन शेयर कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह को बेस्ट अभिनेत्री का ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीन ऐंड स्टेज अवार्ड मिला। आपको याद दिला दें कि डेज़ी ने गुजराती फिल्म 'गुजरात 11' से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया. लेखक निर्देशक जयंत गिलाटर की यह मूवी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को  यश शाह,  हरीश पटेल, एम एस जॉली और जयंत गिलटर द्वारा प्रोड्यूस किया गया था।

आपको बता दें कि इस साल गुजराती रंगमंच और फिल्मो इंडस्ट्री से जुड़ी हस्ति‍यों का हौसला और सम्माऔन बढ़ाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्री न एंड स्टेखज अवार्ड्स को 19 साल कंप्लीट हो गए।

जस्मीन शाह ने साल 2001 से ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्री न एंड स्टेखज अवार्ड्स की शुरुआत की थी और 29 फरवरी 2020 को ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीान एंड स्टेकज अवार्ड्स ने अपना 19 वर्षों का लंबा और कामयाब सफर पूरा कर लिया।

यहां कई कलाकारों की अच्छी परफॉर्मेंस भी देखने को मिली। सिंगर भूमि त्रिवेदी को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने यह सम्मान स्वीकार करने के बाद ट्रांसमीडिया गुजराती स्क्रीभन एंड स्टे्ज अवार्ड्स का शुक्रिया अदा किया, साथ ही स्टेज पर उन्होंने अपनी आवाज़ में गाकर वहां मौजूद हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवॉर्ड शो के ब्रॉडकास्ट पार्टनर कलर्स गुजराती और कलर्स गुजराती सिनेमा चैनल्स हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें