शनिवार, 6 अप्रैल 2013

ऐतिसाहिक फिल्म लोकमान्य टिलक में सुबोध भावे



मराठी कलाकारों में सिर्फ एक्टिग करने का किड़ा ही नहीं होता है तो कुछ हटके काम करने का भी रहमानी किड़ा होता है और इसी वजह से मराठी कलाकार हर फिल्म में कुछ हटके रोल करना ही पसंद करते है। अब देखिेए न, फिल्म बालगंधर्व में स्त्री भूमिका निभाकर अभिनेता सुबोध भावे ने अपने अभिनय का करिश्मा दिखाया है और अब सुनने में आया है कि सुबोध भावे एतिहासिक फिल्म लोकमान्य टिलक में एक खास भूमिका निभाने वाले है। यानी अब यह तय है कि इस फिल्म में भी सुबोध भावे कुछ हटके ही रोल अदा करने वाले है। वैसे तो इस माह में भारतीय सिनेमा को १०० साल पूरे हो रहे है और इस खास मौके पर लोकमान्य टिलक पर फिल्म बनना भी गर्व करने वाली बात है। इस फिल्म के निर्माता निखिल अडवाणी और निर्देशक ओम राऊत है। फिल्म के संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय है। इस फिल्म की शूटिंग १५ मई से शुरु होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें